सोशल नेटवर्किग साइट का क्रेज इतना बढ़ता जा रहा है कि अब कॉलगर्ल भी इससे अछूती नहीं रही हैं। एक सर्वे में सामने आया है कि लगभग 83 प्रतिशत वैश्याओं के फेसबुक अकाउंट हैं और वे इसके जरिए ही अपने ग्राहकों को लुभा रही हैं।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में सोशियोलॉजी के प्रोफेसर सुधीर वेंकटेस ने हाल ही में एक सर्वे कराया जिसमें फेसबुकसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य सामने आए। सर्वे के मुताकि लगभग 83 प्रतिशत प्रोस्टिटयूट के फेसबुक अकाउंट है और वे इसके जरिए गब्राहकों को लुभाने की कोशिश करती हैं। वेंकटेश के मुतबिक इस साल के अंत तक फेसबुक सेक्स वर्कर के लिए सौदेबाजी का प्रमुख जरिया बन जाएगा। इस सर्वे को "वायर्ड" पत्रिका के फरवरी 2011 के अंक में छापा जाएगा।
सर्वे के अनुसार 2008 तक केवल 25 प्रतिशत कॉलगर्ल ही फेसबुक के जरिए अपने ग्राहकों की सेटिंग करती थी। लेकिन दो साल के भीतर ही इस आंकड़े मे जबरदस्त उछाल आया है। सर्वे के अनुसार वेश्यांए स्मार्टफोन के जरिए ही फेसबुक का इस्तेमाल करती हैं इनमें से लगभग 70 फीसदी वेश्याएं ब्लेकबेरी और लगभग 19 फीसदी एप्पल के स्मार्टफोन के जरिए फेसबुक का इस्तेमाल करती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें